फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 मई से पहले कोर्ट में हाजिरी लगाएं केजरीवाल

Mon, 07 Apr 2014 02:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने निर्देश दिया कि वह 21 मई से पहले कोर्ट में हाजिर हों। कोर्ट का यह निर्देश बीजेपी नेता नितिन गडकरी द्वारा दायर किए गए मानहानि केस को लेकर सुनाया गया है।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल को कोर्ट में पेश होने के लिए सोमवार की तारीख दी गई थी लेकिन लोकसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त होने के कारण वह आज कोर्ट में पेश नहीं हो पाए।

मेट्रोपोलिन मजिस्ट्रेट गोमती मनोचा ने कहा कि आरोपी केजरीवाल को कोर्ट निर्देश देती है कि वह 21 मई तक कोर्ट में जरूर पेश हों। केजरीवाल के वकील की ओर से कहा गया कि वह चूंकि प्रचार के काम व्यस्त हैं इसलिए उन्हें फिलहाल के छूट दी जाए।
विज्ञापन


इस दौरान गडकरी के वकील ने केजरीवाल के वकील की दलील को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें आज कोर्ट में पेश होना चाहिए था। इसकी अगली सुनवाई 21 मई को होगी।

28 फरवरी को कोर्ट ने केजरीवाल बतौर आरोपी कोर्ट में पेश होने का फरमान सुनाया था। नितिन गडकरी ने मानहानि केस में कहा थ कि केजरीवाल ने जानबूझकर उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की थी। केजरीवाल ने 31 जनवरी को भारत के सबसे भ्रष्ट लोगों की सूची में कई नेताओं के साथ नितिन गडकरी का भी नाम लिया था।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि था कि ये देश के सबसे भ्रष्ट नेता लोग हैं और आम आदमी पार्टी इन नेताओं के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें