भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यकारिणी के सदस्य अंकित भारद्वाज ने केजरीवाल व संजय सिंह से मानहानि के लिए एक रुपया मुआवजा मांगा है। अंकित भारद्वाज ने इस बाबत मानहानि की दीवानी शिकायत दायर की है।
अदालत ने संक्षिप्त दलीलें सुनने के बाद सुनवाई के लिए 4 जुलाई की तारीख तय की है। कोर्ट ने शिकायतकर्ता को गवाह व साक्ष्य पेश करने के लिए कहा है। भारद्वाज का आरोप है कि इन नेताओं ने उसका नाम व प्रोफाइल कपिल मिश्रा पर हमला करने वाले के तौर पर मीडिया व सोशल मीडिया पर प्रचारित किया।
तीस हजारी अदालत के एडीशनल सीनियर सिविल जज वीके गौतम के समक्ष भारद्वाज के वकील योगेश स्वरूप ने कहा कि प्रस्तावित आरोपियों ने उनके मुव्वकिल की मानहानि की। इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए और उसे मुआवजा देना चाहिए।