फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: इंडस्ट्रियल गोदाम में चोरी के 16 साल पुराने मामले में घोषित बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- रोहिणी कोर्ट ने आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 16 साल पुराने इंडस्ट्रियल गोदाम में चोरी के तीन मामलों में घोषित बदमाश जिला बांका, बिहार निवासी संतोष मंडल उर्फ संतोष कुमार उर्फ सदानंद मंडल (36) को रोहिणी इलाके से गिरफ्तार किया है। उसे सात वर्ष बाद गिरफ्तार किया है। रोहिणी कोर्ट ने आरोपी को वर्ष 2019 में भगोड़ा घोषित किया था। आरोपी पहले 11 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।
विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि हवलदार अजय को 6 मार्च को घोषित अपराधी संतोष मंडल के मूवमेंट के बारे में सूचना मिली थी कि वह लांसर कॉन्वेंट स्कूल, रोहिणी के पास आएगा। इंस्पेक्टर सतीश मलिक व एसआई अनुज छिकारा की टीम ने यहां घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में इंडस्ट्रियल गोदामों में लूट और चोरी करने वाले एक गैंग का सदस्य था। ये वर्ष 2011 में नौकरी की तलाश में दिल्ली आया और शुरू में मजदूर के तौर पर काम किया। अपनी कमाई से खुश न होने पर, वह अपने क्रिमिनल साथियों के संपर्क में आया और इंडस्ट्रियल गोदामों में लूट और चोरी करने लगा। उसे पहले कई मामलों में गिरफ्तार किया गया था। उसे बेल पर रिहा किया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली से भाग गया और बिहार में रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें