फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 17 दिन में पलटा फैसला, समाज कल्याण का कामकाज दो हिस्सों में बंटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के समाज कल्याण विभाग ने महज 17 दिन में अपना पुराना फैसला बदल दिया है। मुख्यालय की प्रशासनिक विंग को अब दो हिस्सों, प्रशासनिक शाखा-1 और प्रशासनिक शाखा-2 में बांटा गया है।
विज्ञापन

प्रशासनिक शाखा-2 आशा किरण होम, ओल्ड एज होम और हाफ वे होम जैसे संवेदनशील संस्थानों का कामकाज संभालेगी। विभाग के स्कूलों, शिक्षण पदों की डाक और बायोमीट्रिक उपस्थिति से जुड़े मामले भी इसी शाखा के पास होंगे। नए पदों का सृजन, कैडर पुनर्गठन और स्वास्थ्य कैडर के पदों से जुड़े काम भी शाखा-2 देखेगी। प्रशासनिक शाखा-1 आईएएस, दानिक्स और दास्स कैडर के अधिकारियों के सेवा संबंधी मामले संभालेगी। स्टेनो, अकाउंट्स, प्लानिंग, आईटी और डेटा एंट्री ऑपरेटर से जुड़े मामले भी इसी शाखा के दायरे में आएंगे। ई-एचआरएमएस और चुनाव संबंधी काम भी शाखा-1 के पास रहेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें