फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट उम्मीदवारों को वोट न देने का फैसला

Sun, 28 Feb 2016 05:36 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुए उपद्रव और सांप्रदायिक हिंसा के विरोध में रविवार को एनएच-5 स्थित मंदिर श्री बांके बिहारी में पंजाबी समाज सहित अन्य बिरादरियों की बैठक हुई।
विज्ञापन


इसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि भविष्य में कभी भी 35 बिरादरियां किसी जाट उम्मीदवार को वोट नहीं देंगी। मंदिर के प्रधान ललित गोस्वामी ने कहा कि विपक्षी दलों को पंजाबी मुख्यमंत्री हजम नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा कि जाट नेता ओमप्रकाश चौटाला और भूपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा पर 10-10 वर्ष राज किया। अगर इन्हें आरक्षण चाहिए था तो तब लेते।

आरक्षण की आड़ में लूटपाट, तोड़फोड़, आगजनी व सामूहिक दुष्कर्म की पंजाबी बिरादरी सहित 35 बिरादरियां एकजुट होकर आज यह शपथ लेती हैं कि भविष्य में किसी जाट नेता को वोट नहीं देंगे।
विज्ञापन


गोस्वामी ने कहा कि आरक्षण आंदोलन की आड़ में लोगों ने 1947 और 1984 से भी ज्यादा घिनौना काम किया है। इतने बड़े आंदोलन को पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रही। सिपाही से लेकर अधिकारी तक 70 प्रतिशत लोग इसी बिरादरी  के इस महकमे में हैं। सरदार मोहन सिंह भाटिया ने कहा कि 35 बिरादरियां ईश्वर की सौगंध लेकर प्रण करती हैं कि वे जाट नेताओं का बहिष्कार करेंगे।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह उपद्रव हरियाणा में जाट आरक्षण पर नहीं अपितु नॉन जाट मुख्यमंत्री को पद से हटाने के लिए किया गया था। इस पूरे घटनाक्रम की सीबीआई जांच होनी चाहिए और दोषी लोगों को हवालात में पहुंचाना चाहिए। उनका यह भी कहना था कि मुरथल की घटना ने प्रदेश का सिर शर्म से झुका दिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें