दिल्ली-एनसीआर में दिन का तापमान दिसंबर में भी बढ़ा हुआ है। नवंबर में भी कुछ ऐसा ही मौसम था। मौसम विभाग की मानें तो दिसंबर में भी तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है, इसलिए ठंड का अहसास नहीं होगा। मौसम विभाग के अनुसार पांच से आठ दिसंबर तक अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं पूरे सप्ताह धुंध रहने की संभावना है।