फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में डूबे ठेकेदार ने की आत्महत्या

Fri, 26 Jun 2015 05:12 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गगन विहार निवासी ठेकेदार ने बृहस्पतिवार सुबह बाथरूम में अंगोछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर जब परिजनों ने दरवाजे से झांककर देखा तो घटना का पता चला।
विज्ञापन


शुरुआती जांच में मामला कर्ज और नशे की लत की वजह से गृह क्लेश का लग रहा है। करण यादव उर्फ आनंद (27) गगन विहार बी-245 में पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था।

वह ठेके पर प्लंबर का काम करता था। एसएचओ साहिबाबाद उपेंद्र यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करण नहाने के लिए बाथरूम में गया था। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर पत्नी ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन


जवाब नहीं आने पर दरवाजे से झांककर देखा तो अंदर करण का शव अंगोछे से बंधा रोशनदान से लटक रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसएचओ ने बताया कि करण पर काफी कर्ज हो गया था, जिससे वह परेशान रहता था। कुछ समय से वह शराब भी पीने लगा था, जिसे लेकर उसका पत्नी से आए दिन झगड़ा होता था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें