फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में कोरोना से मौत का आंकड़ा 7 हजार के पार, 5023 संक्रमितों की पुष्टि

Mon, 09 Nov 2020 11:02 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

राजधानी में सोमवार को कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा सात हजार के पार हो गया। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 5023 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की। जबकि 71 की मौत हो गई। इस महामारी से अब तक कुल 7060 लोग जान गंवा चुके हैं। 40 दिनों में ही दो हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है। सरकार का कहना है कि मौत के मामलों को कम करने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर 1.59 प्रतिशत है, और 10 दिन की यह दर 1 फीसदी से भी कम है।

विज्ञापन

 

 स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, कोरोना के कुल 4,43,552 मामले हो गए हैं। इनमें 3,96,697 मरीज ठीक हो गए हैं। सोमवार को 7014 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। करीब एक सप्ताह बाद संक्रमितों से ज्यादा संख्या ठीक होने वाले मरीजों की रही।

दिल्ली में संक्रमण के फिलहाल 39795 सक्रिय मरीज हैं। इनमें 25321 मरीजों का घर पर इलाज चल रहा है ।अस्पतालों में 8180 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्र में 971 और स्वास्थ्य केंद्र में 300 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक, एक दिन में 39115 जांच की गई। सोमवार को संक्रमण दर 12.84 % रही। रोजाना के मुकाबले जांच की संख्या कम रही। इससे मामले भी कम आए। प्रति दस लाख की आबादी पर 270467 टेस्ट किए जा रहे हैं। कंटेनमेंट जोन 3882 हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें