फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के नेता के खिलाफ भाजपा ने मामला दर्ज कराया, फर्जी वीडियो वायरल करवाने का आरोप

Mon, 09 Nov 2020 08:07 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
आप प्रवक्ता दुर्गेश पाठक - फोटो : https://www.facebook.com/ipathak25
विज्ञापन

दिल्ली नगर निगम की छवि खराब करने को लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर मामला दर्ज करवाई है। भाजपा का कहना है कि एमसीडी की छवि खराब करने के लिए आप नेता फर्जी वीडियो वायरल करवाया है। भाजपा आईटी सेल ने इस बात की पुष्टि भी की है।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आप नेता दुर्गेश पाठक एमसीडी पर लगातार झूठे आरोप लगा रहे हैं। प्रेस वार्ता में वायरल किए गए वीडियो को भी दिखाया गया। चहल ने कहा कि जैसे ही कोई चुनाव नजदीक होता है, भय का प्रोपेगेंडा फैलाने का काम आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल भी करते है। भ्रष्टाचार में डूबी हुई आप पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक और विकास गोयल ने उतरी दिल्ली एमसीडी पर 14000 करोड़ रुपए के हेरफेर का आरोप लगाया। संपत्ति कर की हेराफेरी का आरोप न केवल झूठा है बल्कि यह एक सुनियोजित साजिश है।

चहल ने कहा कि जो वीडियो हमारी पार्टी द्वारा निगम को बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा है उसकी जांच आईटी टीम से करवाने पर पता चला कि यह वीडियो किसी निजी चैनल का नहीं बल्कि व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए चलाया गया है। जिसमें कैग और पुलिस का जिक्र है। दिल्ली भाजपा की लीगल टीम ने एफआईआर धारा 420, 468, 469, 471 और आईटी एक्ट 66सी के तहत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


दुर्गेश पाठक और सौरभ भारद्वाज दोनों को ही निराधार आरोप लगाने की आदत है लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के नेता यह सुनिश्चित करेंगे कि आम आदमी पार्टी नेताओं पर कड़ी कार्रवाई हो। उन्होंने बताया कि हमने आज एक प्राथमिकी दर्ज कराई है और कुछ दिन पहले हमारे पार्षद रविन्द्र कुमार ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दुर्गेश पाठक को एक कानूनी नोटिस भी भेजा है।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारी, अशोक गोयल देवराहा, मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक अभय वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर, ऋचा पांडे मिश्रा एवं प्रदेश मीडिया सह-प्रमुख महेश वर्मा उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें