फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बिगड़े कोरोना से मौत के आंकड़े, नगर निगम अनुसार 426 मौतें

Sat, 23 May 2020 10:17 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

राजधानी में एक बार फिर कोरोना से मौत के आंकड़े बिगड़े हैं। नगर निगम अनुसार, दिल्ली में अब तक कोरोना से 426 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 133 कोरोना संदिग्ध मौत का शिकार हो चुके हैं। इन आंकड़ों ने एक बार फिर दिल्ली में कोरोना से मौत के आंकड़ों पर सवाल खड़ा कर दिया है।  

विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने उतरी और दक्षिणी निगम से श्मशान घाट आर कब्रिस्तान में कोरोना व संदिग्ध शवों के दाह संस्कार का आंकड़ा मांगा था। जिसके बाद उतर निगम की ओर से कोरोना के कुल 202 मरीज और कोरोना संदिग्ध के कुल 50 मरीज है जिसे मिलाकर कोरोना की मौत का आंकड़ा 252 हो गया है। 

इसमें 191 कोरोना मरीजों का दाह संस्कार निगमबोध घाट और 10 कोरोना मरीजों को मंगोलपुरी के कब्रिस्तान और एक कोरोना संक्रमित शव मंगोलपुरी के सिमेट्री में दफनाया गया है। साथ ही 50 कोरोना संदिग्धों का दाह संस्कार निगमबोध घाट पर किया गया है। वहीं, दक्षिण निगम की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पंजाबी बाग श्मशान घाट में 162 कोरोना शव, आईटीओ स्थित कब्रिस्तान में 61 और मदनपुर खादर एक शव को दफनाया गया है। 
विज्ञापन


इसे मिलाकर कुल संख्या 224 है। इसके अलावा कोरोना संदिग्धों में पंजाबी बाग निगमबोध घाट में 15 आईटीओ कब्रिस्तान में 68 और मदनपुर खादर में शून्य है। इसे कुल मिलाकर संख्या 83 है। यानी दक्षिण निगम की ओर से कोरोना और संदिग्ध मरीजों की मौत के आंकड़े मिलाकर 307 हैं। 

जबकि दिल्ली सरकार द्वारा यह आंकड़ा 194 के करीब है। इस संबंध में दक्षिणी निगम स्थाई समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह आंकड़े बिल्कुल सही हैं जो अस्पतालों से आते है उन्हें श्मशान घाट और कब्रिस्तान में पंजीकृत कर लिया जाता है। जिसके बाद ही यह आंकड़ों की सूची जारी की गई है। 

उतरी निगम स्थाई समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश ने कहा कि जो भी मामले श्मशान घाट और कब्रिस्तान में आते हैं उन्हें पंजीकृत किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में कोरोनावा से अधिक मौतें हुई हैं, लेकिन दिल्ली सरकार इसे छुपा रही है। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने गत दिनों पत्र जारी कर दोनों निगमों से कोरोनावायरस के शवों के दाह संस्कार की सूची मांगी थी। इसके साथ ही दोनों निगमों से लैब रिपोर्ट और डॉक्टर द्वारा प्रमाणित मृत्यु प्रमाण पत्र भी मांगा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें