फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाकः कार में लगी आग, जिंदा जला चालक

Sat, 23 May 2020 06:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में हुए दर्दनाक हादसे में एक शख्स कार में जिंदा जल गया। राहगीरों ने रेत डालकर आग को बुझाकर चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए। देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गई। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। शव की शिनाख्त कराला निवासी राम किशन (50) के रूप में हुई है। हादसे के समय कार सीएनजी से चल रही थी। कार में प्लास्टिक का सामान भी रखा हुआ था। पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मेकेनिकल एक्सपर्ट कार की जांच कर आग के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, राम किशन परिवार के साथ कराला में रहता था। वह अपनी वैन चलाता था। बृहस्पतिवार शाम को वह किसी पार्टी का प्लास्टिक का सामान लेकर आउटर रिंग रोड से होता हुआ कराला की ओर जा रहा था। इस बीच काली माता मंदिर फ्लाईओवर पर अचानक कार में आग लग गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें