ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि कासना गांव में मोहम्मद नाजिम अपने परिवार के साथ रहता था। बुधवार रात को चल रहे कूलर की टंकी में पाइप से पानी डालते समय उसे करंट लग गया।
गंभीर अवस्था में उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद
ग्रेटर नोएडा के कासना निवासी एक युवक की हत्या करने के आरोपी राहुल और प्रवीण को पुलिस ने बृहस्पतिवार को रिमांड पर लाकर वारदात में प्रयुक्त तमंचे को सिग्मा की झाड़ियों से बरामद कर लिया है।
कासना पुलिस ने बताया कि छह मई की शाम को रहस्यमय हालत में गायब हुए सोनू पुत्र पप्पू की हत्या कर दी गई थी। उसके जीजा पर अपने साथी के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप है।