बिंदापुर इलाके में बृहस्पतिवार रात मौज मस्ती में गोली चलाना एक कारोबारी को भारी पड़ गया। लाइसेंसी रिवाल्वर से निकली गोली उसके पोते की छाती में जा लगी।
जख्मी पोते को लेकर इलाज के लिए चानन देवी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिंदापुर थाना पुलिस ने कारोबारी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार रामकुमार अग्निहोत्री सपरिवार बाल उद्यान रोड उत्तम नगर इलाके में रहते हैं। परिवार में पत्नी, बेटा मनीष, बहू और छह साल का पोता शिवम था।