एक के बाद एक तेंदुओं की मौत ने पर्यावरणविदों और वन्य जीव प्रेमियों को विचलित कर दिया है। अप्रैल माह में चार तेंदुओं के मौत मामले की रिपोर्ट अभी कोर्ट में पेश भी नहीं की गई है कि शनिवार को मानेसर के सहरावण गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक और तेंदुए की मौत हो गई।
इसकी उम्र तकरीबन 12 वर्ष बताई जा रही है। इस तेंदुए को सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने इसके पिछले हिस्से पर टक्कर मारी थी।
झाड़ियों में पहुंचने के बाद इसने वहां दम तोड़ दिया था। तेंदुओं के संरक्षण की दिशा में काम करने वाले गुड़गांव के पूर्व कंजरवेटर आरपी बलवान ने साफ तौर पर कहा कि वन्य जीव विभाग इस दिशा में गंभीर नहीं है।
तेंदुओं के रहने वाले क्षेत्र में दिनों दिन अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। जितने भी तेंदुओं की मौत हुई है वह सोहना से मानेसर तक के इलाके में हुई है।