दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने केंद्रीय विदेश मंत्री को पत्र लिखकर स्पेन के मैडरिड एयरपोर्ट पर सिख पायलट के साथ हुए भेदभाव को विश्व स्तर पर उठाने की मांग की है।
सिरसा का कहना है कि एयर इंडिया के कैप्टन सिमरनजीत सिंह गुजराल से मैडरिड एयरपोर्ट पर भेदभाव किया गया और सुरक्षा जांच के लिए पगड़ी उतारने के लिए कहा गया। यह सिखों से नस्ली भेदभाव का मामला है। सिखों के लिए पगड़ी उनकी पहचान है।