फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: साइड नहीं देने पर चालक और डिस्ट्रीब्यूटर पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहन गार्डन इलाके की घटना, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मोहन गार्डन इलाके में साइड नहीं देने पर वाहन चालक और मदर डेयरी के डिस्ट्रीब्यूटर पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने कड़े से ताबड़तोड़ हमला कर डिस्ट्रीब्यूटर का सिर फोड़ दिया। पीड़ित के बयान पर पुलिस गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश कर रही है। घायल पीड़ितों की पहचान डिस्ट्रीब्यूटर अजय मिश्रा और चालक विकास के रूप में हुई है।
घायल अजय परिवार के साथ नगली सकरावती मेंं रहते हैं और वह मदर डेयरी के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। दर्ज प्राथमिकी में अजय ने बताया कि विकास उनके यहां माल वाहक वाहन से दूध सप्लाई करता है। 11 जुलाई को वह दूध सप्लाई करने के लिए गया था। शाम 7:30 बजे अजय ने उनको फोन कर बताया कि शीतला माता मंदिर रोड के पास बाइक सवार कुछ लड़के उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वह वहां पहुंचे। हमलावरों ने अजय पर भी हमला कर दिया। अजय का आरोप है कि लड़कों ने हाथ में पहने कड़े से उसके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने से पहले सभी आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने अजय और विकास को पास के अस्पताल में लेकर गई जहां अजय के सिर में आठ टांके लगे। अजय ने कहा कि वह घटना वाले दिन सिर में दर्द होने की वजह से वह पुलिस को बयान देने की हालत में नहीं थे। 15 जुलाई को थाने पहुंचकर उन्होंने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें