फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एएनपीआर कैमरों को ई-चालान प्रणाली से जोड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो दिन में काटे गए एक हजार से ज्यादा चालान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली यातायात पुलिस ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एएनपीआर कैमरों को ई-चालान प्रणाली से जोड़ दिया है। यह कदम यातायात उल्लंघनों का पता लगाने और उन पर कार्रवाई करने के लिए लगाए गए हैं। ई-चालान प्रणाली से जुड़ने के बाद पिछले दो दिन में एक हजार से अधिक ओवरस्पीडिंग चालान जारी किए जा चुके हैं।
दिल्ली यातायात पुलिस की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विजेंयता गोयल आर्य ने बताया कि एएनपीआर कैमरों से अब तक 1000 से अधिक चालान या नोटिस जारी किए जा चुके हैं। यह चालान मुख्य रूप से तेज गति से वाहन चलाने के लिए जारी किए गए हैं। एएनपीआर कैमरे स्वचालित नंबर प्लेट पहचान तकनीक का उपयोग करते हैं। यह कैमरे वाहनों की गति और अन्य उल्लंघनों को सटीकता से दर्ज करते हैं। ई-चालान प्रणाली इन उल्लंघनों के लिए तुरंत नोटिस जारी करती है। इससे मानवीय हस्तक्षेप कम होता है और प्रक्रिया में पारदर्शिता आती है।
विज्ञापन

एएनपीआर कैमरे वाहनों की नंबर प्लेट को स्वचालित रूप से स्कैन करते हैं। यह प्रणाली तेज गति जैसी अनियमितताओं का तुरंत पता लगाती है। उल्लंघन का पता चलते ही डाटा सीधे ई-चालान प्रणाली में भेजा जाता है। इसके बाद उल्लंघनकर्ता को डिजिटल माध्यम से चालान भेजा जाता है।
विज्ञापन

अति-गति उल्लंघनों के अलावा, दिल्ली यातायात पुलिस उन वाहनों की पहचान करने और उन पर मुकदमा चलाने के लिए प्रवर्तन तंत्र को और मजबूत करने की प्रक्रिया में है, जिन्हें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलने से प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें