दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके डिफेंस कॉलोनी में ब्रिटिश नागरिक की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। ब्रिटिश नागरिक का शव नग्न अवस्था में बेडरूम में बिस्तर पर पड़ा मिला।
घर के दरवाजे खुले थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। वह मेट्रो टनल बनाने वाली कमेटी के सदस्य थे। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त प्रेमनाथ के मुताबिक शव को एम्स में रखवा दिया गया है।
पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता लगेगा। पुलिस अधिकारी लूटपाट की घटना से इनकार कर रहे हैं। ब्रिटिश एंबेसी को इस बात की जानकारी दे दी गई है।