बुलंदशहर में दो युवकों का शव एक नाले में बरामद होनें के बाद सनसनी मच गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में सड़क दुर्घटना में दोनों की मौत की आशंका जताई है । वहीं परिजनों का कहना है कि दो-तीन दिन से लगातार वह लोग क्षेत्र में दोनों की तलाश कर रहे थे, उन्हें ना तो सड़क किनारे बाइक खड़ी मिली न हीं दोनों के शव मिले थे।
दरअसल बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के नयागांव धमेड़ा अड्डा निवासी युवक अरुण और विशाल बीते दिनों एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए दादरी थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर खुर्द अपनी बाइक से गए थे उनके साथ उनके अन्य साथी भी थे, सभी साथी शादी में शामिल होने के बाद वापस गांव लौट आए थे।
लेकिन तीन दोस्त शिवम अरुण विशाल वापस नहीं लौटे थे परिजनों ने शिवम को शाहपुर खुर्द के पास से घायल अवस्था में बरामद किया, लेकिन अरुण और विशाल का कुछ पता नहीं लग पा रहा था।
थाना पुलिस से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई पीड़ित परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए बृहस्पतिवार को बुलंदशहर एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई ।
वही शुक्रवार सुबह दोनों युवकों विशाल और वरुण के शव दादरी थाना क्षेत्र के एक नाले में पड़े मिले। जबकि उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी हुई मिली । पुलिस प्रारंभिक जांच में सड़क दुर्घटना में दोनों की मौत होना बता रही है।
वहीं परिजनों का कहना है कि दो-तीन दिन से लगातार वह लोग क्षेत्र में दोनों की तलाश कर रहे थे, उन्हें ना तो सड़क किनारे बाइक खड़ी मिली नहीं दोनों के शव मिले थे।