गुरुग्राम पुलिस ने पकड़ी 800 पेटी शराब
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस की विशेष टीमों की जांच पड़ताल में बृहस्पतिवार को अलग-अलग दो स्थानों से 800 पेटी अवैध शराब बरामद किया गया। पहले मामले में पुलिस ने 50 पेटी अवैध शराब के साथ एक युवक को काबू किया।
आरोपी की पहचान फरीदाबाद के पावर हाउस कॉलोनी निवासी मृत्युंजय उर्फ सोनू के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं दूसरी ओर पुराना शहर स्थित राजीव नगर में आबकारी विभाग के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की टीम ने तीन गाड़ी में 750 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की।
टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों गाड़ियों को जब्त कर लिया। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक आबकारी विभाग को पुलिस टीम ने शराब सुपुर्द कर दी जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।