फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: लापता व्यक्ति का सड़क के किनारे मिला शव, गले और शरीर पर चोट के निशान, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

Fri, 31 Jan 2025 08:41 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

हापुड़ जिले में लापता व्यक्ति का शव जंगल में पड़ा मिला। मृतक के गले और शरीर पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। आशंका है कि व्यक्ति की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया गया। 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के मोहल्ला ईदगाह कॉलोनी में गुरुवार से लापता व्यक्ति मुन्ना (55) का शव शुक्रवार को गांव चितौली रोड पर जंगल में पड़ा मिला। मृतक के गले और शरीर पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। आशंका है कि व्यक्ति की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया गया। पुलिस घटना से जुड़े पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर पुलिस को कुछ ग्रामीणों ने सूचना दी कि कोतवाली क्षेत्र में चितौली रोड पर एक व्यक्ति का खेत में शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद मृतक की शिनाख्त ईदगाह कॉलोनी निवासी मुन्ना के रूप में हुई। परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि मुन्ना बृहस्पतिवार की शाम से लापता थे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

मृतक के परिजनों ने बताया कि उनके छह बच्चे हैं, जिसमें तीन पुत्र और तीन पुत्री शामिल हैं। वे मजदूरी कर परिवार का किसी तरह पालन पोषण कर रहे थे। परिजन ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चलेगा। परिजनों से पूछताछ और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें