फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: फंदे पर लटका मिला दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल का शव, 20 दिन पहले ही किराये पर लिया था कमरा

Tue, 07 Nov 2023 01:21 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली में महिला कांस्टेबल का शव फंदे से लटका मिला है। 20 दिन पहले ही महिला कांस्टेबल कमरा किराये पर लिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। महिला कांस्टेबल की पहचान 2022 बैच की प्रीति (25) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जिला सहारनपुर के गदरहेड़ी गांव रहने वाली प्रीति दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल थी। करोल बाग थाने में उसकी तैनाती थी। पुलिस ने बताया कि सोमवार रात दस बजे पीसीआर कॉल मिली थी। इसमें शास्त्री नगर में एक घटना की सूचना प्राप्त हुई। मकान मालिक ने फोन कर पुलिस को जानकारी दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस को प्रीति दुपट्टे से लटकी हुई मिली। घटना की जानकारी पर वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। प्रीति का मोबाइल और दुपट्टा जब्त किया गया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि प्रीति बैचमेट्स के साथ रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें