फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर जिंदा पहुंचे या पहुंची लाश: तीसरे घर के पड़ोसी की छत पर मिला दिव्यांग का शव, शरीर पर नहीं चोट के निशान

Wed, 26 Feb 2025 08:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह अनिल का शव उनके घर से तीसरे घर की छत पर पड़े होने की सूचना मिली थी। ये घर उनके रिश्तेदार व गुरुग्राम में रहने वाले संजय ठाकुर का है। 
विज्ञापन
तीसरे पड़ोसी के छत पर मिला दिव्यांग का शव - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के संगम विहार के-ब्लाक में बुधवार सुबह अनिल (52) नाम के कढ़ाई मास्टर का शव पड़ोसी की छत पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं पर स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि घर के नीचे का दरवाजा बंद था तो पैर व हाथ से दिव्यांग अनिल छत पर कैसे पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि अनिल छत पर जिंदा पहुंचे थे या फिर किसी ने उनकी हत्या कर शव वहां फेंका है।

विज्ञापन

अनिल की थी तबीयत खराब
एक कंपनी में कढ़ाई मास्टर रहे अनिल संगम विहार के के-ब्लाक गली नगर-19 में रहते थे। उनकी पत्नी गोरखपुर गई हुई थी। अनिल की रात को कुछ तबीयत खराब हो गई थी। उन्होंने रात को पत्नी को दिल्ली वापस आने को कहा था। पत्नी रात को ही गोरखपुर, यूपी से वापस आने के लिए चल दी थी। वह बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली पहुंची थीं। अनिल शाम को पास में स्थित परचून की दूकान से दूध आदि लेकर गए थे। इसके बाद वह किसी को नहीं दिखे।
विज्ञापन

गुरुग्राम के रिश्तेदार के घर की छत पर मिला शव
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह अनिल का शव उनके घर से तीसरे घर की छत पर पड़े होने की सूचना मिली थी। ये घर उनके रिश्तेदार व गुरुग्राम में रहने वाले संजय ठाकुर का है। उन्होंने मकान को किराये पर दे रखा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि किरायेदारों का कहना है कि उन्होंने घर का दरवाजा रात से ही बंद किया हुआ था। पुलिस इस बात की जांच कर रही कि अनिल छत पर जिंदा पहुंचे थे या फिर किसी ने उनकी हत्या कर शव वहां फेंका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें