फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: तीन बेटे और तीन ही बेटियां फिर भी अकेली रहती थी 80 साल की बुजुर्ग महिला, घर में झुलसा हुआ मिला शव

Mon, 17 Apr 2023 08:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

महिला झुलसी हुई बिस्तर पर पड़ी मिली। उसका बिस्तर भी जला हुआ था। महिला की मौत हो चुकी थी। महिला की शिनाख्त कस्तुरी (80) के रूप में हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में दिल्ली नगर निगम से सेवानिवृत 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की घर में झुलसकर मौत हो गई। आशंका है कि मच्छर मारने वाले कॉइल से उनके बिस्तर में आग लग गई होगी। महिला घर में अकेले रहती थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिवार वालों ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार तीन बजे पुलिस को मोहन गार्डन स्थित एक फ्लैट में आग में झुलसने से महिला की मौत की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पहली मंजिल के एक कमरे में बुजुर्ग महिला झुलसी हुई बिस्तर पर पड़ी मिली। उसका बिस्तर भी जला हुआ था। महिला की मौत हो चुकी थी। महिला की शिनाख्त कस्तुरी (80) के रूप में हुई।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि कस्तुरी के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। सभी अपने परिवार के साथ रहते हैं जबकि कस्तुरी इस फ्लैट में अकेली रहती थी। वह एमसीडी की सेवानिवृत्त कर्मचारी थी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीमों ने मौके पर बुलाकर घटनास्थल का मुआयना करवाया। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि दीवारें पूरी तरह से धुएं से काली हो गई थी और वहां रखे सामान गल गए थे। परिवार वालों ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है। आशंका है कि कॉइल जलाने से बिस्तर में आग लगने की आशंका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें