रेलवे रोड पर युवक का शव मिलने से मंगलवार सुबह हड़कंप मच गया। राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। मृतक के गले पर काले निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह रेलवे रोड से गुजर रहे राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़े देखा। थोड़ी ही देर में मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई।
स्थानीय दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही थाना शहर के एसएचओ जयप्रकाश भी पहुंचे। पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के लोगों से संपर्क किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया। म़ृतक के गले पर काले निशान को देखकर पुलिस प्रथम दृष्टया गला घोंटकर हत्या की आशंका जता रही है। मृतक की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।