फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद पड़ी कंपनी में पंखे से लटकी मिली लाश

Fri, 08 Jan 2016 05:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-20 थाना अंतर्गत एक बंद कंपनी में ड्राइवर पंखे से लटका मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ड्राइवर को लेकर नजदीक के अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल के पास सुइसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि कंपनी मालिक राहुल साद के उकसाने पर जयभान ने खुदकुशी की है। राहुल के खिलाफ सेक्टर-20 थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

सेक्टर-20 थाना अंतर्गत सेक्टर-10 के डी ब्लाक में एक कंपनी कई महीनों से बंद पड़ी है। इसका मालिक राहुल साद है। कंपनी में जयभान सिंह (45) परिवार के साथ रहता है।

वह मूलरूप से रायबरेली का रहने वाला है। बुधवार रात वह परिवार संग खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। बृहस्पतिवार सुबह जब परिजन जागे तो जयभान को उठाने गए।

कई बार दरवाजा खटखटाने पर जब वह नहीं खुला तो परिजनों ने खिड़की से देखा तो जयभान फांसी पर झूल रहा था। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर राहुल के खिलाफ सुइसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें