फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: जंगल में मिला ऋतिक और तमन्ना का शव...मौत से पहले हुईं उल्टियां, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 06 Oct 2024 10:38 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। जहर खाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादरी कोतवाली क्षेत्र के मायचा गांव के पास जंगल में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। जहर खाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था शिव हरी मीना व डीसीपी ग्रेटर नोएडा मय फोर्स व फोरेसिंक टीम/ डॉग डॉग स्क्वायड के साथ घटना स्थल पर मौजूद है। 

विज्ञापन


फोरेसिंक टीम के द्वारा घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान आसपास वोमेटिंग(उल्टियां) होना पाया गया है। प्रथम दृष्टया जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। ऋतिक कुमार (23) पुत्र बबली निवासी गिरधरपुर नवादा थाना गुलावठी और युवती तमन्ना (17) पुत्री सुंदर भाटी निवासी रजपुरा थाना सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर के रहने वाले थे। दोनों के परिजन मौके पर मौजूद है। मृतक युवक के भाई द्वारा अवगत कराया गया है कि युवक द्वारा उसके मोबाइल फोन पर आत्महत्या करने के संबंध में मैसेज किया गया था।

मैसेज को मृतक के भाई द्वारा पुलिस को उपलब्ध करा दिया गया है। दोनों शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। प्रकरण में सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें