फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्मम हत्यारा निकला ‘मृत’ आप कार्यकर्ता चंद्रमोहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी मौत की झूठी कहानी गढ़ने वाले आरटीआई कार्यकर्ता व आम आदमी पार्टी से जुड़े चंद्रमोहन शर्मा की चालाकी करीब चार माह चल पाई।
विज्ञापन


जिस प्रेमिका के साथ जीवन बसाने के लिए उसने यह सारा ड्रामा रचा था, उससे पिंड छुड़ाने की कोशिश में वह धरा गया। चंद्रमोहन बंगलूरू में नितिन के नाम से रह रहा था।

बृहस्पतिवार शाम को एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कार में मिला शव एक विक्षिप्त व्यक्ति का था, जिसे चंद्रमोहन और उसके साले विदेश ने मारकर आग के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद वह नाम बदलकर बंगलूरू में अपनी कथित प्रेमिका के साथ रह रहा था। पुलिस के अनुसार एक मई को उसने विक्षिप्त व्यक्ति को परी चौक के अंसल प्लाजा से उठाया और गला दबाकर मार डाला।
Trending Videos
विज्ञापन

मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की हत्या कर कार में रख दिया था

इसके बाद कार में रखकर आग लगा दी। चंद्रमोहन ने इसके लिए 30 अप्रैल को तुगलपुर के पेट्रोल पंप से एक गैलन में तीन लीटर पेट्रोल खरीदकर गाड़ी में रख लिया था।

शर्मा नई जिंदगी शुरू करने उस युवती के साथ बंगलूरू भागा था। मगर चंद दिनों बाद ही चंद्रमोहन का मोहभंग हो गया और उसने युवती से पल्ला छुड़ाने के लिए उसके घरवालों को दो-तीन बार फोन कर दिया कि अपनी लड़की को ले जाओ।

इसी सिरे से पुलिस उस तक पहुंच गई। पहचान छुपाने के लिए चंद्रमोहन ने नितिन शर्मा पुत्र आर सी शर्मा निवासी हिसार के नाम से फर्जी कागजात भी तैयार कर लिए थे।

उसने नितिन के नाम से फर्जी डिग्री भी बनवा ली थी और उसी नाम से कोलार जिले में नौकरी कर रहा था। उसने अपने साले को लालच देकर इस प्लान में शामिल किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें