डीडीयू अस्पताल में तैनात सीएमओ दीपक उपाध्याय की पत्नी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन समाप्त कर ली। मृतका की शिनाख्त रंजना उपाध्याय (45) के रूप में हुई है।
पुलिस को मृतका के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
शुरूआती जांच के बाद पुलिस को पता चला कि रंजना पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक रंजना अपने पति और बेटे के साथ डीडीयू अस्पताल के फ्लैट ई-9, में रहती थी। रंजना के पति दीपक डीडीयू अस्पताल में तैनात है। इनका बेटा एम्स से पढ़ाई कर रहा है।
मंगलवार देर रात हरिनगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि सीएमओ की पत्नी ने घर में पंखे से फांसी लगा ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। पुलिस दीपक उपाध्याय और उनके बेटे व परिवार के अन्य लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।