डीपीएसजी मेरठ रोड में चल रहे चैलेंज कप इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में बुधवार को बालिका वर्ग में डीडीपीएस, गोविंदपुरम ने मेजबान डीपीएसजी-ए को 21-17 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
डीडीपीएस की सन्वी ने 12 प्वॉइंट्स किए। बालक वर्ग के फाइनल में बृहस्पतिवार को डीपीएसजी-ए और डीडीपीएस गोविंदपुरम में भिड़ंत होगी।
बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल मैच में डीडीपीएस गोविंदपुरम की टीम ने डीपीएसजी-बी टीम को 38-19 से शिकस्त दी। दूसरे सेमीफाइनल में डीपीएसजी-ए टीम ने ब्राइटलैंड स्कूल को 33-22 से मात दी।
इससे पहले बालिका वर्ग के हुए पहले सेमीफाइनल मैच में डीडीपीएस गोविंदपुरम ने डीपीएसजी-बी को 24-0 से करारी शिकस्त दी। बालिका वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में डीपीएसजी-ए टीम ने उत्तम स्कूल फॉर गर्ल्स को 8-0 से हराया।