फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DDCA ने आरोप नकारे, जेटली को दिया धन्यवाद

Fri, 18 Dec 2015 12:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने अपने पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन


डीडीसीए में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर अरुण जेटली कल से विरोधियों के हमले झेल रहे हैं। कांग्रेस ने जहां जेटली का इस्तीफा मांगते हुए जेपीसी से जांच कराने की मांग की थी।

वहीं आज आम आदमी पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस कर वित्त मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि बीसीसआई और डीडीसीए ने इन आरोपों को मनगढंत करार दिया है। डीडीसीए की ओर से प्रेस कांफ्रेस कर इन आरोपों का खंड़न किया गया।
विज्ञापन


डीडीसीए के कार्यवाहक अध्यक्ष चेतन चौहान ने कहा कि डीडीसीए के खिलाफ कुछ आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों में स्पष्टीकरण की जरूरत है। इन आरोपों को हर कोई अपने नजरिये से पेश कर रहा है।
विज्ञापन

स्टेडियम पर खर्च हुए 141 करोड़

चेतन चौहान के मुताबिक स्टेडियम के निर्माण में 141 करोड़ रुपए खर्च हुए। बढ़ी हुई कीमत का कारण यह था कि पहले स्टेडियम की क्षमता 26 हजार दर्शकों की थी। जिसे तोड़कर स्टेडियम का नवीनीकरण किया गया।

उन्होंने कहा कि जेटली 1999 से 2013 तक डीडीसीए के प्रमुख रहे। उनके खिलाफ लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। इतना ही नहीं चेतन चौहान ने स्टेडियम के नवीनीकरण के लिए जेटली को धन्यवाद भी दिया।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच इस महीने टेस्ट मैच के आयोजन के लिए अधिकारियों से एनओसी लेने की बात पर चौहान ने कहा कि पांच करोड़ रूपये का संपत्ति कर देने के बाद एनओसी हासिल किया गया।

मार्च तक डीडीसीए बकाया एक करोड़ रूपये का भुगतान भी कर देगा। जबकि डीडीसीए पहले ही 24 लाख 64 हजार रूपये की लीज की राशि का भुगतान कर चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें