नई दिल्ली। डीडीए द्वारा गाजीपुर स्थित स्काईलार्क और हाईवे अपार्टमेंट के कर्मचारी आवासों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके तहत आवासों में प्लास्टर, रंगाई-पुताई, फर्श, पानी की व्यवस्था, छत की जलरोधक मरम्मत और बारिश के पानी की निकासी से जुड़े काम किए जाएंगे।
डीडीए के अनुसार, परियोजना को पूरा करने के लिए 365 दिन का समय निर्धारित किया गया है। आवासों में खराब आरसीसी, ईंट के काम को हटाने, पुराने प्लास्टर को निकालने और नए ईंट व सीमेंट का काम किया जाएगा। करीब 263.57 वर्गमीटर क्षेत्र में 12 मिलीमीटर मोटा सीमेंट प्लास्टर और 653.80 वर्गमीटर क्षेत्र में खराब प्लास्टर की मरम्मत प्रस्तावित है। इसके अलावा पुराने काम पर ऐक्रेलिक डिस्टेंपर भी किया जाएगा। इसके अलावा पुराने कांच के पैन बदलने और दोबारा लगाने के साथ लकड़ी के दरवाजों की मरम्मत भी शामिल है। ब्यूरो