डीडीए ने केंद्रीय आवास और शहरी मंत्रालय से ऑन स्ट्रीट पार्किंग की दरें मल्टीलेवल कार पार्किंग से तीन गुना अधिक तय की है। इसके अलावा वह मास्टर प्लान-2041 में मल्टीलेवल पार्किंग के चारों ओर 500 मीटर के दायरे में ऑन स्ट्रीट पार्किंग की व्यवस्था खत्म करने का प्रावधान कर रही है। इसके अलावा पार्किंग दूर होने पर शटल सर्विस की व्यवस्था करने की भी योजना है। दूसरी ओर अतिव्यस्त समय और गैरव्यस्त समय के लिए के साथ-साथ सप्ताहांत के अनुसार पार्किंग दरें तय की जाएगी।
पहले की पार्किंग दरें
- कार/जीप/एसयूवी: 30 मिनट तक 10 रुपये, 30 मिनट से एक घंटे तक 20 रुपये, एक से तीन घंटे तक 50 रुपये व तीन घंटे के बाद प्रत्येक एक घंटे पर 20 रुपये।
- स्कूटर, मोटर साईकिल की दरें हर श्रेणी में कार/जीप/एस.यू.वी. से आधी और बस/ट्रक/टेम्पो/ऑटो रिक्शा की दरें दोगुना।
- सायं पांच से नौ बजे तक चार पहिया व उससे अधिक पहियों के वाहनों पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क।
आनंद विहार स्टेशन पर ऑटो-टैक्सी वालों का धरना
आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर ऑटो-टैक्सी स्टैंड को हटाने का विरोध रविवार को किया। टैक्सी चालकों का आरोप है कि रेल प्रशासन स्टैंड को खाली करा कर निजी ठेकेदार को सौंप रहा है। जबकि 2009 से रेलवे स्टेशन निर्माण के साथ ही स्टैंड चलता आ रहा है। इसे लेकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र तिपहिया चालक यूनियन ने दिल्ली रेल मंडल प्रबंधक को शिकायत ज्ञापन भी सौंपा है। तिपहिया चालक यूनियन के प्रधान ललित कुमार का कहना है कि अचानक से रेलवे की तरफ से तुगलकी फरमान सुनाया गया कि 31 जुलाई से सभी टैक्सी व ऑटो को शांतिपूर्वक हटा लिया जाए। अगर नहीं हटे तो प्रशासन की मदद से रेल परिसर से हटाया जाएगा।