राजधानी में आशियाने की चाहत रखने वालों ने डीडीए में फ्लैट्स बुक कराए थे। सोमवार को जिसका ड्रॉ होना था। लेकिन डीडीए की वेबसाइट में खराबी के चलते ये ड्रॉ फिलहाल के लिए टाल दिया गया है।
सोमवार को डीडीए हाउसिंग स्कीम 2014 में आवेदन करने वाले करीब 11 लाख लोगों में से 25 हजार के भाग्य की लॉटरी निकलने वाली थी।
डीडीए पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए सोमवार को दोपहर 12 बजे डीडीए ड्रॉलाइव डॉट इन पर लाइव प्रसारण भी करने वाला था, लेकिन फिलहाल सोमवार को ये ड्रॉ वेबसाइट की ख़राबी के चलते नहीं निकाला जा सकेगा।
डीडीए ने शुक्रवार को ड्रॉ की अंतिम तिथि का औपचारिक ऐलान किया था। डीडीए ने कहा था कि तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से ड्रॉ निकाला जाएगा।
डीडीए हाउसिंग स्कीम 2014 में 25,034 फ्लैट हैं। इनमें एचआईजी, एमआईजी, एलआईजी, एक्सपेंडेबल फ्लैटों के अलावा ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 700 फ्लैट शामिल हैं।