दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) प्राइवेट कंस्ट्रक्शन कंपनी की मदद से कम आय वर्ग के लोगों के लिए फ्लैटों का निर्माण करवा रहा है।
द्वारका इलाके में इस तरह के करीब 700 फ्लैट तैयार किए जा रहे हैं। इन्हें आगामी आवासीय स्कीम में शामिल करने की योजना है। आवेदन करने वाले शख्स को आय प्रमाण पत्र के आधार पर फ्लैट का आवंटन किया जाएगा।
इस फ्लैट की कीमत करीब सात लाख है। गौरतलब है कि केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने बढ़े हुए एफएआर का इस्तेमाल करने का अधिकार उस शर्त पर प्राइवेट बिल्डिरों को दिया है, जिसमें पूरे प्रोजेक्ट का करीब 15 प्रतिशत हिस्सा कम आय वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए बनाना अनिवार्य है।