फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में है देश का सबसे लंबा गोल्फ कोर्स: LG ने किया उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

Wed, 18 Dec 2024 11:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

देश की राजधानी दिल्ली में दुनिया का सबसे लंबा गोल्फ कोर्स बनाया है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई फिट इंडिया मूवमेंट ने देश के कोने-कोने में खेलों को बढ़ावा दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली में देश का सबसे लंबा गोल्फ कोर्स - फोटो : X/Delhi LG
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में खेलों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से डीडीए ने द्वारका में देश का सबसे लंबा गोल्फ कोर्स बनाया है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बुधवार को इसका उद्घाटन किया। यह 18 होल वाला गोल्फ कोर्स 7377 यार्ड में फैला है और इसमें 158 एकड़ में हरित क्षेत्र शामिल है। यह परियोजना लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई है। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद कमलजीत सहरावत और रामवीर सिंह बिधूड़ी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

इस अवसर पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई फिट इंडिया मूवमेंट ने देश के कोने-कोने में खेलों को बढ़ावा दिया है। अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में हमारे खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस अभियान की सफलता का प्रमाण है। गोल्फ कोर्स में 52 बे के साथ 375 यार्ड की ड्राइविंग रेंज और फेयरवे के लिए पहली बार उपयोग की गई नॉर्थ शोर एसएलटी घास इसे देश का सबसे लंबा और आधुनिक गोल्फ कोर्स बनाती है। इसके अलावा, यहां आवधिक खेलने के अधिकार (3 और 5 वर्ष) के साथ-साथ पे एंड प्ले की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

सुविधाएं और खेल अकादमी
द्वारका के इस गोल्फ कोर्स में क्लब हाउस, रेस्तरां, कैफेटेरिया, कॉन्फ्रेंस हॉल, स्विमिंग पूल, प्रो-शॉप्स और सौना जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही, सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के रूप में एक गोल्फ अकादमी भी स्थापित की जा रही है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यहां जल संरक्षण और पुनर्चक्रण के लिए स्वचालित सिंचाई और स्टॉर्म वॉटर रीचार्ज वेल की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें