डीडीए हाउसिंग स्कीम 2014 के ड्रॉ का इंतजार मंगलवार को
खत्म हो जाएगा। करीब 10 लाख आवेदकों में महज 25,034 लोगों का ही देश की
राजधानी में घर का सपना पूरा होगा।
डीडीए
उपाध्यक्ष बलविंदर कुमार ने बताया कि ड्रॉ निकालने के लिए सोमवार को फाइनल
मॉक ट्रायल किया गया। तकनीकी एक्सपर्ट इस ट्रायल में कामयाब हुए और फाइनल
ड्रॉ के लिए हरी झंडी दे दी है। मॉक ट्रायल में एक घंटे 45 मिनट में ड्रॉ
निकाला गया।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को डीडीए मुख्यालय में दोपहर 12 बजे
ड्रॉ निकालने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सेवानिवृत्त न्यायाधीश की
देखरेख में यह प्रक्रिया अपनाई जाएगी। www.ddadraw.in पर पूरी प्रक्रिया को
लाइव चलेगी।
सफल आवंटियों को मार्च तक फ्लैट का पजेशन दे दिया जाएगा। डीडीए
की वेबसाइट पर आवेदन फॉर्म का नंबर डालकर जान सकेंगे कि आपका घर लकी ड्रॉ
में आया या नहीं।