फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब DCW में छापेमारी के लिए पहुंचे एसीबी के अधिकारी, तो राखी बांधकर हुआ उनका स्वागत

Fri, 19 Aug 2016 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एसीबी ने मारी रेड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने बृहस्पतिवार को आईटीओ स्थित दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू)में छापेमारी की। एसीबी ने यह कार्रवाई दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह व पूर्व मुख्य सचिव ओमेश सहगल की शिकायत पर की है।
विज्ञापन


आरोप है कि वर्तमान अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आयोग में गैरकानूनी तरीके से नियमों को ताक पर रखकर गैरजरूरी 85 लोगों की तैनाती की है। इसमें ज्यादातर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता या आप नेताओं के रिश्तेदार या पुराने साथी शामिल हैं। एसीबी के करीब आधा दर्जन अधिकारी वहां करीब चार घंटे तक रहे। आयोग के सदस्य सचिव पीपी ढल को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया है।

एसीबी चीफ व विशेष आयुक्त मुकेश कुमार मीणा के मुताबिक बीते दो माह के दौरान दिल्ली महिला आयोग में नियुक्ति को लेकर धांधली करने और नियमों की अनदेखी करने की कई शिकायतें मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला ने की श‌िकायत

acb raids dcw - फोटो : The Hindu
शिकायत में कहा गया है कि आयोग की अध्यक्ष ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए फर्जी तरीके से नियुक्ति कर आम लोगों को धोखा दिया है। मीणा ने कहा कि अगर आरोप सही पाए गए तो जल्द ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

मीणा के मुताबिक दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने अपनी शिकायत में कहा था कि आयोग में जिन 85 लोगों की नियुक्ति हुई उसमें अधिकांश मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व आम आदमी पार्टी के नेताओं के रिश्तेदार या पार्टी के कार्यकर्ता हैं। नौकरी के लिए आवेदन तो दिए गए। बड़ी संख्या में युवा छात्र छात्राएं बाहर कतार में खड़े भी हुए, लेकिन नियम कानून को ताक पर रखकर सरकार ने अपने लोगों की नियुक्ति की।

एसीबी अधिकारियों का राखी बांधकर स्वागत
बृहस्पतिवार को एसीबी की टीम जब दिल्ली महिला आयोग के दफ्तर पहुंची तो उनका स्वागत राखी बांधकर किया गया। दरअसल, बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन था और एसीबी की टीम जब वहां पहुंची तो आयोग की तीन महिला कर्मचारी वहां मौजूद थीं। उन्होंने एसीबी की टीम को राखी बांधी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें