फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: स्वाति मालीवाल ने सामूहिक दुष्कर्म मामले में योगी को लिखा पत्र, जल्द कार्रवाई की मांग की

Wed, 10 Jul 2019 06:23 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने उत्तर प्रदेश में 13 साल की बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में दुख जताया है और बहुत जल्द आरोपी के खिलाफ सरकार से मामला दर्ज करने की बात कही है। 

विज्ञापन


स्वाति ने पत्र में क्या लिखा है?

श्री योगी आदित्यनाथ जी, 

इस पत्र के माध्यम से मैं आपको उत्तर प्रदेश की एक 13 साल की बेटी के सामूहिक बलात्कार के बारे में अवगत कराना चाहती हूं जिसकी शिकायत दिल्ली महिला आयोग में प्राप्त हुई है। 

ये अत्यंत दुखद घटना कुछ ही दिन पहले 30 जून 2019 की है जब एक पूरा परिवार अपने 12 सदस्यों के साथ मुरादाबाद  के निकट स्थित एक मंदिर से लौट रहा था। परिवार के सभी लोग मंदिर के समीप बनी एक धर्मशाला में रुके हुए थे, तभी कुछ अज्ञात लोग उनके पास आए और उनको प्लास्टिक के ग्लास में कोल्ड ड्रिंक पीने को दी। उनकी दी हुई कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद परिवार के सभी लोग बेहोश हो गए। अगले दिन पूरे परिवार को मुरादाबाद के दीनदयाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनको होश आया।
विज्ञापन


जब शिकायतकर्ता अपने पति और बच्चों के साथ उत्तर प्रदेश में अपने घर पहुंच गई तब उन्हें पता चला की वारदात के समय से उनकी 13 साल की बेटी के पेट में बहुत तेज दर्द हो रहा है। ये देख वो तुरंत लड़की को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर आए और उसे यहां भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने शिकायतकर्ता को बताया कि उनकी बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ है जिससे उसके गुप्तांगों में गंभीर चोट आई है। बच्ची अभी गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है जहां उसका कई घंटों तक ऑपरेशन हुआ है। मगर शिकायतकर्ता द्वारा बहुत अनुरोध करने पर भी उत्तर प्रदेश पुलिस इस मामले में परिवार का बयान दर्ज करने और पोक्सो के तहत एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी कर रही है|

मैं बच्ची और उसके परिवार से जाकर मिली हूं और उसकी बिगड़ती हालत देखकर बहुत चिंतित हूं। अपराध की गंभीरता और 13 साल की बच्ची की नाज़ुक हालत को देखते हुए मैं आपसे यह अनुरोध करती हूँ की इस मामले में कानून के उचित प्रावधानों के तहत जल्द से जल्द FIR दर्ज की जाए और अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। चूंकि परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, इसलिए आपसे यह भी अनुरोध है कि उनको उचित मुआवजा दिलवाया जाए
विज्ञापन


दिल्ली महिला आयोग आपसे इस मामले में तुरंत सहयोग और कार्यवाही की अपेक्षा रखता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें