फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: DCW प्रमुख को कार से घसीटने वाला आरोपी गिरफ्तार, स्वाति मालीवाल बोलीं- अंजलि जैसा हो सकता था मेरा हाल

Thu, 19 Jan 2023 06:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान 47 वर्षीय हरीश चंद्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को कार से घसीटने की घटना सामने आई है। पुलिस ने खुद इसकी जानकारी दी और बताया कि बुधवार देर रात उनको एक कार चालक ने 10-15 मीटर तक घसीटा। स्वाति मालीवाल ने कहा है कि भगवान ने उनकी जान बचाई है, नहीं तो अंजलि जैसा उनका हाल हो सकता था। पुलिस ने मालीवाल से छेड़छाड़ और कार से घसीटने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 47 वर्षीय हरीश चंद्र के रूप में हुई है। साथ ही आरोपी की कार भी सीज कर दी गई है। 

विज्ञापन


स्वाति ने ट्वीट कर भी मामले की जानकारी दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि 'कल देर रात मैं दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात परख रही थी। एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में मुझसे छेड़छाड़ की और जब मैंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में मेरा हाथ बंद कर मुझे घसीटा। भगवान ने जान बचाई, यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए'।

यह वाकया तब हुआ जब कार चालक ने उन्हें कार में बैठने के लिए कहा और उन्होंने उसका विरोध किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा उस कार चालक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है और उससे जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन


स्वाति मालीवाल के साथ यह हादसा एम्स के गेट नंबर दो के सामने हुआ। उस वक्त वह रियलिटी चेक करने के लिए निकली थींं और उनकी टीम भी उनसे कुछ दूरी पर थी। यह घटना गुरुवार तड़के करीब 3:11 बजे की है।

स्वाति मालीवाल ने क्या बताया

स्वाति मालीवाल ने पुलिस को बताया कि एक बलीनो कार सवार शख्स जो नशे में था उसने उन्हें अपनी कार में बैठने के लिए कहा। जब स्वाति मालीवाल ने मना कर दिया तो आरोपी चला गया, लेकिन फिर से यूटर्न लेकर सर्विस लेन होते हुए वापस आ गया।

कार चालक ने फिर स्वाति से बैठने के लिए कहा, स्वाति ने मना किया और वो आरोपी को पकड़ने के लिए ड्राइवर सीट की तरफ गई और खिड़की से हाथ अंदर डाला। इसी बीच आरोपी ने शीशा बंद कर लिया जिससे स्वाति का हाथ फंस गया।

आरोपी उन्हें घसीटते हुए 15 मीटर तक ले गया। इसके बाद पुलिस पहुंची और स्वाति मालीवाल से लिखित शिकायत ली और आरोपी हरीश चंद्र(47) को गिरफ्तार कर लिया। उसकी कार भी जब्त कर ली गई। आरोपी संगम विहार का रहने वाला है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें