आयोग ने स्कूल के प्रिंसिपल से यह बताने को कहा है कि स्कूल अधिकारियों को इस मामले के बारे में कब पता चला और उनकी ओर से क्या कार्रवाई की गई। आयोग ने स्कूल से मामले में की गई जांच रिपोर्ट की एक प्रति प्रस्तुत करने को भी कहा है। आयोग के अनुसार 11 साल की छात्रा ने आरोप लगाया है कि गत जुलाई महीने के दौरान वह स्कूल में अपनी कक्षा में जा रही थी, तभी वह दो लड़कों से टकरा गई।
उसने लड़कों से माफी मांगी, लेकिन वे उसे गाली देने लगे और उसे शौचालय के अंदर ले गए। लड़कों ने शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने जब एक शिक्षक को घटना की जानकारी दी तो उसे बताया गया कि लड़कों को स्कूल से निकाल दिया गया है और मामले को कथित तौर पर दबाने की कोशिश की गई।