फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से रोजाना गायब होते हैं 20 बच्चे

Wed, 20 Aug 2014 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) राजधानी से गायब बच्चों की खोज करेगा। दिल्ली से रोजाना 20 के करीब बच्चे गायब हो रहे हैं।
विज्ञापन

डीसीपीसीआर के सदस्य शशांक शेखर की अगुवाई में ऑपरेशन खोज शुरू किया गया है। 45 चिल्ड्रेन होम के नेटवर्क में गुमशुदा बच्चों की फोटो समेत डाटा मैच करके ढूंढा जाएगा।
डीसीपीसीआर के अध्यक्ष अरुण माथुर ने कहा है कि पुलिस व अन्य जगह से गायब बच्चों के बारे में जो भी सूचना मिलेगी उसे एक साथ नेटवर्क के सभी चिल्ड्रेन होम में तस्वीर के साथ ऑनलाइन फ्लैश करेंगे।
विज्ञापन

अगर बच्चा इनमें से किसी होम में मिलता है तो उसके परिवार को सौंपा जाएगा। अब सभी सोर्स से जानकारी ईमेल आईडी missingchild.dcpcr@gmail.com पर मांगी जाएगी और उसी पर जवाब भी मांगेंगे।
विज्ञापन

चिल्ड्रेन होम के नेटवर्क को बढ़ाने के अलावा उनके इंचार्ज को ऐसे बच्चों के प्रति संवेदनशील बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कब कितने बच्चे हुए गुमवर्ष------बच्चों की संख्या2008------862682009------59462010------50912011------51112012------52482013------7235दिल्ली में रोजाना गायब हो रहे हैं 20 बच्चे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें