लुंगी को अरुण जेटली स्टेडियम से अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पहुंचाया गया।
- फोटो : ANI
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी आईपीएल मैच के दौरान शनिवार को मैदान में सिर के बल गिर गए। उन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 11 मिनट में मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया और फिर रात करीब 10 बजे छुट्टी दे दी गई।