फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बस नहीं, बस इंतजार...धूप में तपते यात्री लाचार

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्टैंड पर घंटों खड़े यात्री बेहाल, समय पर नहीं पहुंच रहीं बसें, कई जगह रुकती भी नहीं शिकायतों के बावजूद राहत नहीं
विज्ञापन

फिरदौस आलम


नई दिल्ली। राजधानी में भीषण गर्मी के बीच बसों का इंतजार यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। नई दिल्ली के कई इलाकों में लोग लू के थपेड़ों के बीच घंटों बस स्टैंड पर खड़े रहने को मजबूर हैं, लेकिन बसें समय पर नहीं पहुंच रही हैं। लक्ष्मी नगर स्थित एक्सप्रेस बिलिंड बस स्टैंड पर इंतजार कर रहीं माला ने कहा कि वह करीब 40-50 मिनट से बस का इंतजार कर रही थीं। उन्हें अपने बच्चों को स्कूल से लेने जाना था, लेकिन बस नहीं आने से परेशानी बढ़ गई। मयूर विहार, पांडव नगर, निर्माण विहार, आईटीओ और हजरत निजामुद्दीन समेत कई इलाकों में यही हाल है। यात्रियों का कहना है कि बसें देरी से आती हैं और कई बार बिना रुके निकल जाती हैं, जिससे उन्हें और इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

अगली बस के लिए लंबा इंतजार-
यात्रियों ने आरोप लगाया कि कई बस चालक स्टैंड पर बस रोकने से बचते हैं। हाथ देने के बावजूद बसें नहीं रुकतीं, जिससे लोगों को अगली बस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। शिकायतों के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों 1800118181, 8744073248, 91-11-23370304 और 91-11-23370219 पर संपर्क करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। यात्रियों का कहना है कि शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जाता और केवल आश्वासन दिया जाता है।
विज्ञापन

यात्रियों ने कहा -

उत्तम नगर से लक्ष्मी नगर तक सफर में दो घंटे लग जाते हैं। बसें समय पर नहीं आतीं, धूप में इंतजार करना पड़ता है। - अजीत कुमार

पहले हर दस मिनट में बस मिल जाती थी। अब 20-30 मिनट तक इंतजार करना पड़ता है। - लक्ष्मी दत्त पांडेय

कई बार बस खाली होती है, फिर भी नहीं रुकती। शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती। - सिद्धार्थ कुमार

लू में घंटों खड़े रहना मजबूरी बन गई है। सरकार को बसों की संख्या बढ़ानी चाहिए। - चंदन कुमार

यात्रियों ने मांग की है कि बसों की संख्या बढ़ाई जाए और समयबद्ध संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें