संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। एसजीएफआई के जोनल प्रतियोगिता की हाई जंप स्पर्धा में अलग-अलग आयु वर्गों में लड़कियों ने कई पदक अपने नाम किए। इसमें सब-जूनियर अंडर-14 बालिका वर्ग में प्रबज्योत कौर ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि तनिशा ने रजत और साक्षी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। साक्षी ईस्ट ऑफ लोनी रोड स्थित डीडीए फ्लैट्स के सरकारी विद्यालय से हैं, जबकि तनिशा न्यू सीमापुरी के विद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रहीं थीं।
जूनियर अंडर-17 बालिका वर्ग में नेहा कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता। हंसराज पब्लिक स्कूल की नव्या ने रजत और जीजीएसएसएस ओल्ड सीमापुरी की अंजलि ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, सीनियर अंडर-19 वर्ग में अवंतिका ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जीजीएसएसएस सुंदर नगरी की सुमेरा फातमा ने रजत, जबकि जीजीएसएसएस ओल्ड सीमापुरी की सुहानी ने कांस्य पदक जीता। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन से स्कूली एथलेटिक्स में लड़कियों की मजबूत प्रतिभा सामने आई है।