गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र में शादी के बाद पत्नी द्वारा पति व ससुराल वालों पर उत्पीड़न का एक अजीब मामला सामने आया है।
शादी में मिली बाइक को दूल्हे से उसके ससुराल वाले छीनकर ले गए। आरोप है कि उस बाइक पर पत्नी अपने प्रेमी के साथ घूमती है।
पति की शिकायत के अनुसार शादी के बाद दुल्हन ने ससुराल में ऐसा टेरर दिखाया कि ससुराल वाले किराए के मकान में शिफ्ट हो गए।