फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते शर्मसार: बेटी ने मां को चार महीने से घर में बना रखा था बंधक, नहीं देती थी खाना

Wed, 27 Feb 2019 11:14 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
दिल्ली की अमर कॉलोनी थाना इलाके में बेटी (31) ने 70 वर्षीय मां को करीब चार महीने से घर में बंधक बना रखा था। वह मां को घर से बाहर नहीं निकलने नहीं देती थी और उसे खाना भी नहीं देती थी। 
विज्ञापन


महिला आयोग की शिकायत अमर कॉलोनी थाना पुलिस घर पहुंची। वहां बुजुर्ग मां ने बेटी के बंधक बनाने, खाना नहीं देने, मारपीट करने और गला दबाने की कोशिश की शिकायत की थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरूआती जांच से लग रहा है कि मां-बेटी दोनों ही डिप्रेशन में हैं।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला आयोग की सूचना पर अमर कॉलोनी थाने के एएसआई मुकेश शर्मा की टीम घर पर पहुंची। पुलिस के कहने के बावजूद बेटी ने काफी देर में दरवाजा खोला।
विज्ञापन


 बुजुर्ग मां बिस्तर पर लेटी थी। उसने कहा कि बेटी उसके साथ मारपीट करती है, गला दबाती है और परेशान करती है। उसने शिकायत की कि बेटी खाना नहीं देती। उसे करीब चार महीने से बंधक बनाकर रखा हुआ है और बाहर नहीं निकलने देती। 
विज्ञापन

अविवाहित बेटी पहले जॉब करती थी, मगर अब कुछ नहीं करती है। दोनों ने पूछताछ में डिप्रेशन की दवा लेने की बात कही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बुजुर्ग महिला की शिकायत पर बेटी के खिलाफ मारपीट करने, बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया गया है। डिप्रेशन में होने के कारण बेटी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें