सेक्टर 10 थाना पुलिस ने चाईल्ड हेल्प लाइन पर मिली शिकायत के बाद उपचार के लिए दाखिल नाबलिग के बयान पर सौतेल पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ बच्ची का बयान अदालत में दर्ज कराने के बाल सुधार गृह भेज दिया है।
चाईल्ड हेल्प लाइन की ओर से जिला बाल कल्याण अधिकारी को बताया गया कि सेक्टर 10 के कादीपुर गांव में रहने वाला सौतेला पिता अपनी 13 साल की नाबालिग बेटी से तीन साल से दुष्कर्म कर रहा है।
जिसकी तलाश में बाल कल्याण व पुलिस टीम ईएसआई अस्पताल पहुंची। जहां पर उसे उपचार के लिए पांच दिन पहले दाखिल कराया गया है। पुलिस ने बच्ची के बसान पर पिता आफताब के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया।
इसके साथ ही पुलिस ने उसकी नाबालिग का बयान दर्ज कराने के बाद उसे चाईल्ड हेल्प लाइन के एक सुधार गृह में रखवा दिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद आरोपी को बृहस्पतिवार की दोपहर को गिरफ्तार कर लिया है।
अस्पताल प्रबंधन को कोई जानकारी नहीं
ईएसआई अस्पताल सेक्टर 9 में नाबालिग को चार दिन पहले उपचार के लिए दाखिल कराया गया था। उसे कौन ले गया। क्या हुआ इस बारे में अस्पताल प्रबंधन को जानकारी नहीं है। अस्पताल के अधीक्षक (एम एस) डाक्टर कायम सिंह का कहना है कि बच्ची को ले जाने से पहले कुछ नहीं बताया गया है।