वाणिज्य कर विभाग के कमिश्नर ने व्यापारियों को राहत देते हुए वार्षिक रिटर्न जमा करने की डेट को 28 फरवरी तक बढ़ा दिया है। पहले यह डेट 30 जनवरी तक निर्धारित की गई थी।
डेट बढ़ने से व्यापारियों को काफी राहत मिली है। महानगर टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने बताया कि वार्षिक रिटर्न की डेट बढ़ने से व्यापारियों को अब एक माह का समय मिल गया है।
रिटर्न जमा करने के अंतिम दिन सर्वर ठप ही रहा। इस कारण सैकड़ों व्यापारी अपना रिटर्न जमा करने से वंचित रह गए। यदि डेट न बढ़ती तो व्यापारियों पर 10 हजार रुपये की पेनाल्टी लगती।
अब व्यापारी 28 फरवरी तक अपना वार्षिक रिटर्न जमा करा सकते हैं। वैसे शासन ने चौथी बार यह डेट बढ़ाई है। व्यापारी एक अक्टूबर 2014 के पहले के सी फार्म डाउनलोड नहीं कर पाएंगे।
प्रदेश शासन ने तत्काल से आदेश को लागू कर दिया है। व्यापारियों को अब फार्म के लिए विभाग में आना पडे़गा।