फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई: सीटीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी, 12 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

Tue, 05 Mar 2019 09:30 PM IST
संदीप भट्ट ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Demo
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सात जुलाई को आयोजित होने वाले सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) 2019 में आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी है। अब आवेदक 12 मार्च की शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने पांच फरवरी से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की थी और पांच मार्च तक आवेदन किया जा सकता था। तिथि बढ़ाने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया के अन्य शेड्यूल में भी बदलाव किया गया है। 

विज्ञापन


आवेदन के बाद 15 मार्च को दोपहर 3:30 बजे तक ई-चालान, क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड के माध्यम से फीस का भुगतान किया जा सकता है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन www.ctet.nic.in पर किया जा सकता है। सीटीईटी परीक्षा के पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में 14 मार्च से 20 मार्च तक ऑनलाइन सुधार कर सकते थे।

लेकिन अब 25 मार्च से 1 अप्रैल तक सुधार किया जा सकेगा। इस तिथि के बाद आवेदन फॉर्म में सुधार नहीं किया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि सात जुलाई को देशभर में 97 शहरों में यह परीक्षा आयोजित होगी। पहला पेपर सुबह 9:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक तथा दूसरा पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें